Dark Mode
ऑटो में सवार हुई शातिर महिला पार कर ले गई इक्कीस हजार

ऑटो में सवार हुई शातिर महिला पार कर ले गई इक्कीस हजार

बीकानेर। ऑटो में सवार हुई एक शातिर महिला एक महिला यात्री की थैली से इक्कीस हजार पार कर ले गये। घटना गत 25 अगस्त 20-23 की बताई जाती है। घटना को लेकर चौखुंटी नायकों का मोहल्ला निवासी इशरत पत्नी युसुफ अली ने कोर्ट इस्तगासे से अज्ञात महिला के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह 21 हजार रुपए लेकर टैक्सी करने के लिए बलवान साहब की दरगाह के पास पहुंची थी। वहां से टैक्सी अपने घर चौखुंटी नायकों का मोहल्ला को जाने के लिए की थी। वहीं पर एक सांवले रंग की महिला जिसके साथ एक बच्चा था उसने जबरदस्ती धक्कामुक्की करते हुए टैक्सी में बैठ गई। वह महिला कालू मोदी के बाड़े के पास उतर गई। परिवादिया जब अपने घर के लिए टैक्सी से रवाना हुई तो घर के पास पहुंचते समय पता चला कि उसकी थैली फटी हुई है और उसमें से 21 हजार रुपए गायब है, जो वह महिला चोरी कर ले गई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!