Dark Mode
आभा गांधी जिलाध्यक्ष नियुक्त

आभा गांधी जिलाध्यक्ष नियुक्त

अजमेर । गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर मंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता आभा गांधी को महिला समिति की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया हैं । यह समिति भ्रूण हत्या रोकने हेतु कार्य करती हैं, जिसमे रैली, संगोष्ठी, चिकित्सा वार्ता, कॉलेज के छात्र छात्राओ को जागरूक आदि शामिल हैं । मंत्री ने आज आभा गांधी को बेच एवम् नियुक्ति पत्र सौपते हुए कहा कि बेटे की चाहत में बेटियों की भ्रूण हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक तो हैं ही, साथ में घोर निंदनीय एवम् कानूनी अपराध भी हैं । इसे रोकने के लिए सतत प्रयास जरूरी हैं, अन्यथा आने वाली पीढ़ी में लिंगानुपात में बहुत अंतर आ जाएगा । जिसे एक खतरे के रूप में देखा जाना चाहिए । उल्लेखनीय है कि आभा गांधी अजमेर की विभिन्न सामाजिक एवम् प्रशासनिक समितियों,संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं । 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!