Dark Mode
डी.पी.एस के अभिषेक स्वामी को मिला प्रथम स्थान

डी.पी.एस के अभिषेक स्वामी को मिला प्रथम स्थान

डुण्डलोद . मण्डावा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता नवरस-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लेते हुए आशा के अनुरूप प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अर्जित किया।
डीपीएस के कक्षा 10 के विद्यार्थी अभिषेक स्वामी ने स्ट्रोक (स्केच)  प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के सदस्यों अभिषेक स्वामी, दिव्यम जैन और रिद्धिमा के ट्रॉफी तथा नगद पुरस्कार राशि सहित विद्यालय आगमन पर प्राचार्य जी प्रकाश व संस्था सचिव बी.एल रणवा ने स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था सचिव बी.एल रणवा ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं का होना और उसमें अपनी सहभागिता करना दोनों ही आवश्यक है इससे विद्यार्थियों की क्षमता का विकास और मूल्यांकन दोनों ही होता है।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!