Dark Mode
एबीवीपी ने 75वें अमृत महोत्सव की रंगोली बनाई 

एबीवीपी ने 75वें अमृत महोत्सव की रंगोली बनाई 

रतनगढ़ । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् की स्थानीय इकाई ने राजकीय जालान पीजी महाविधालय में एबीवीपी के 75 वें स्थापना दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मानते हुए रंगोली बनाई। विधार्थी परिषद् के स्थापना के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न रंगों से रंगोली सजाकर उत्सव के रूप में कार्यक्रम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि परिषद् वर्ष भर विधार्थियों के बीच में रहकर छात्र हितों के लिए संघर्ष करता है व संस्कारवान छात्र शक्ति के निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है। छात्र को प्रतिभावान बनाने के लिए महाविधालय केम्पस में रचनात्मक, संगठनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करते है। इस अवसर पर विधार्थी परिषद् के नगरमंत्री विशाल स्वामी,छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी कँवर, सरिता, गुंजन, मीना, स्नेहा, प्रीति, निकिता, आनन्द, मनीषा, कमल, बंटी, लोकेश, प्रवीण, शिवम् सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!