हत्या के मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
टोंक। अलीगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में दो माह से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ थाना प्रभारी हेमराज मीणा ने बताया कि सहीदाबाद निवासी रामनरेश मीणा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आसाराम पुत्र रामेश्वर मीणा निवासी सहीदाबाद ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। आरोपी घटना के बाद से ही 2 माह से फरार चल रहा था, जिसे एएसआई रामलाल एवं कांनि. तुलसीराम चौधरी ने गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रकरण में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।