Dark Mode
अवैध देशी पिस्टल रखने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध देशी पिस्टल रखने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

पावटा। प्रागपुरा थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोटपूतली बहरोड़ एसपी मति वंदिता राणा द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक नेमसिंह के निर्देशन, विराटनगर डीएसपी रोहित सांखला के सुपरविजन व थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में हैड़ कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. रितेश, कानि. राजकुमार, कानि. मुकेश की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसुचना संकलन अवैध हथियार पर कार्यवाही करते हुए रविवार रात्रि मुल्जिम विक्रम उर्फ विक्का (23) पुत्र झाबरमल गुर्जर निवासी रामपुरा थाना प्रागपुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस द्वारा आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!