Dark Mode
आओ बूथ चलें अभियान के तहत एसीईओ चौहान ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

आओ बूथ चलें अभियान के तहत एसीईओ चौहान ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के मार्ग निर्देशन में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने मतदान केंद्र पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसर को अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं को जोड़ने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि सभी युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा जो आम चुनाव 2024 के महाकुंभ में अपना योगदान देकर भागीदार बन सकता है उस प्रत्येक युवा को आवश्यक रूप से मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रपत्र 6 भरवाए जाएं। प्रत्येक 5 वर्ष में लोकसभा हेतु मतदान होता है अतः विशेष अवसर को प्रत्येक नागरिक अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उपयोग करते हुए जिले के शत प्रतिशत मतदान करने में भागीदार बने।
निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशीप में मतदान सुपरवाइजर रूगाराम तथा बूथ लेवल अधिकारी लखाराम, भबूता राम और चेतन राम उपस्थित रहे।
इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगोडा में बूथ लेवल अधिकारी हीराराम उपस्थित मिले और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थापन में चुनाव पर्यवेक्षक महेश खंडेलवाल निरीक्षण पूर्ण कर चुके थे तथा बूथ लेवल अधिकारी लादू सिंह एवं दामोदर जोशी विद्यालय में मौजूद थे। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु बाहर रहने वाले प्रवासियों को निमंत्रण पत्र भेजने हेतु निर्देशित किया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी मतदाता का नाम लिखने से नहीं छूटे इसके लिए हर घर में जाकर जिनका नाम जोड़ना है। उनका आधार कार्ड या स्थाई निवास एवं जन्म तिथि का प्रमाण प्राप्त करें तथा परिवार के किसी भी एपिक कार्ड की फोटो प्रति भी संलग्न करें। निरीक्षण से पूर्व उपखंड कार्यालय सिवाना में पिंक बूथ तथा दिव्यांग बूथ के अधिकारियों तथा कार्मिकों के प्रशिक्षणर्थियों को चुनाव के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश प्रदान किए तथा चुनाव में ड्यूटी निरस्त करवाने के प्रयासों को न करके उत्साहित होकर चुनाव अधिकारी के रूप में भाग लेने हेतु प्रेरित किया एवं एएलएमटी जालम सिंह एवं चेतन दवे द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग की सराहना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!