Dark Mode
आचार्य बने अशोक गहलोत फेन्स क्लब के जिलाध्यक्ष

आचार्य बने अशोक गहलोत फेन्स क्लब के जिलाध्यक्ष

भिनाय। कस्बे के आचार्य मौहल्ला निवासी शैलू आचार्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फैन्स क्लब का अजमेर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार सीएम अशोक गहलोत फैन्स क्लब के अजमेर जिले के अध्यक्ष के पद पर शैलू आचार्य को नियुक्त किया गया है। सीएम अशोक गहलोत फैन्स क्लब के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर आचार्य ने ओएसडी लोकेश शर्मा और फैन्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास का हार्दिक आभार प्रकट किया। साथ ही आचार्य ने कहा कि वे पद का निर्वहन पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ करेगें तथा जिला लेवल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!