Dark Mode
जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप

जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप

पीछा कर जबरन गाड़ी में बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म


जयपुर . जयपुर में परिचित युवक के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। परिचित ने पीछा कर महिला को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिवदासपुरा) दौलतराम कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- करीब 3 साल पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह काम-काज संभालने लगी। इस दौरान परिचित कालू उसका पीछा करने लगा। मई-2023 में आरोपी कालू ने एक दिन उसको डरा-धमकाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर बने कमरे में ले गया और जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!