मानटाउन थाना पुलिस की कार्रवाई ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में 35 व्यक्ति गिरफ्तार
सवाई माधोपुर . मानटाउन थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के सुपर विजन व सुनील कुमार थाना अधिकारी के नेतृत्व में एवं अमर सिंह सब इंस्पेक्टर प्रोवेस्नियर द्वारा ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में तलाश स्थाई वारंटी वांछित अपराधी एवं आदतन अपराधी के दौरान मानटाउन थाना पर तीन टीमों का गठन कर 12 स्थानों पर दबिश दी जाकर एक स्थाई वारंटी, दो गिरफ्तारी वारंटी व धारा 138 एन आई एक्ट में दो गिरफ्तारी वारंटी, धारा 151 सीआरपीसी में 30 व्यक्ति एवं 185 / 207 एमवी एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया एवं धारा 207 एमवी एक्ट में चार चौपहिया वाहन एवं दो मोटरसाइकिल जप्त की गई । वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है।