Dark Mode
अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति ने किया सांवलियाजी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति ने किया सांवलियाजी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित ने शुक्रवार रात सांवलियाजी जिला चिकित्सालय के महिला एवं बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए छाया, पानी और कूलिंग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में डकिंग की समस्या को लेकर आज मीडिया में खबरें आने के बाद जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया जिसमें व्यवस्था सुचारू पाई गई है, इन्हें और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देशों की पालना में मरीजों व परिजनों को हीट वेव के प्रभाव से बचाने के लिए जिला चिकित्सालय में लगाए गए कूलर.ए.सी. कुलिंग सिस्टम इत्यादि संसाधन व पीने के पानी की गई माकूल व्यवस्था। सामान्य चिकित्सालय के ओ.पी. डी में जम्बो टेंट कुलर्स, स्पींकलर (फॉगिंग) सिस्टम स्थापित किया हुआ है. ब्लड बैंक, लैब, ब्लड सेपरेशन युनिट में एसी, हाल ही में दुरस्त कर कार्यरत है,

उन्होंने बताया कि एक्स रे गैलेरी में जम्बो टेंट कूलर, 32 नंबर काउटर, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के रजिस्ट्रेशन काउंटर वाले पॉर्च में जम्बो टेंट कूलर स्थापित किया गया है।
इमरजेंसी में फॉगिंग (स्प्रिंकलर सिस्टम) स्थापित किया तथा डेसर्ट कूलर तथा ट्रोमा आई.सी.यु में एक ए.सी कार्यरत है। व डायलिसिस युनिट में पी.पी.पी मोड संचालनकर्ता फर्म द्वारा 3 नये ए.सी स्थापित किए गए, मेल एंड फिमेल सर्जिकल वार्ड में जम्बो टेंट कुलर्स तथा डेसर्ट कूलर स्थापित है

चिकित्सालय के रामाश्रय वार्ड में 02 ए.सी हाल ही में स्थापित किये गए तथा हीट वेव आईसीयु में एक एसी शीघ्र ही स्थापित कर दिया जाएगा, कॉटेज वार्ड के सभी ए.सी रूम में ए.सी सुचारू रूप से कार्यस्त है, तथा मेल व फिमेल मेडिकल वार्ड में जम्बो टेंट कुलर्स तथा डेसर्ट कूलर स्थापित व कार्यरत है।चिकित्सालय के आई.सी.यु वार्ड में ए.सी की माकूल व्यवस्था है।

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी द्वारा 15 से 17 जम्बो टेंट कूलर अस्पताल में उपयोग हेतु व्यवस्थार्थ रखवाये गये जो कि मरीजो को गर्मी से काफी राहत प्रदान कर रहे है। इसके साथ ही मरीजों के लिए ठंडे पीने के पानी की सभी वार्डों व चिकित्सालय के हर फ्लोर पर पीने के पानी की माकूल व्यवस्था है। महिला एवं बाल चिकित्सालय के ओ.पी.डी ब्लॉक में डक्ट कुलर सभी जगह चालू है इसके साथ आवश्यकता अनुसार पंखे व अतिरिक्त कुलर भी कुछ जगह लगे है लैब में भी डक्ट कूलर चालु है। पीडीयाट्रिक वार्ड, कॉटेज वार्ड, एम.टी.सी वार्ड, एमएनसीयु वार्ड में सेंट्रल एसी कुलिंग सिस्टम चालु है व गायनिक वार्ड में सेंट्रल एसी कुलिंग सिस्टम के साथ कूलर फॉग वाले फैन वर्किंग है।

ए.न.सी व पी.एन.सी वार्ड में सेंट्रल एसी कुलिंग सिस्टम चालु है व ए.न.सी वार्ड में ठंडक कम हो रही है जिसे ठीक करने का काम चालू है व चिकित्सालय के सभी ऑपरेशन थियेटर में ए.सी कार्यरत है एंव लेबर रूम के अन्दर ए.सी चालू है व बहार कूलर स्थापित किये हुए है

चिकित्सालय में लगभग सब जगह हीट वेव से बचने के सभी व्यवस्था ठीक रूप से की गई है किसी भी वार्ड या प्वाइंट पर यदि कोई परेशानी है तो उसे भी लगातार चिकित्सालय टीम ठीक कर रही है। इसके उपरांत भी जनता के सुझावों के अनुसार समय समय पर आवश्यक बदलाव के लिए भी चिकित्सालय टीम कार्य कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!