Dark Mode
एयरटेल का नया ऑफर, प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा YouTube Premium का फायदा

एयरटेल का नया ऑफर, प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा YouTube Premium का फायदा

नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर मनोरंजन का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब लोग केवल इंटरनेट ब्राउजिंग या बातचीत के लिए ही नहीं, बल्कि वीडियो देखने, पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने और म्यूजिक सुनने के लिए भी मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने YouTube के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को YouTube Premium का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

इस सुविधा के जरिए ग्राहक YouTube पर बिना विज्ञापनों के वीडियो देख सकेंगे। साथ ही, वीडियो को बैकग्राउंड में चलाने और ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में YouTube Music Premium का लाभ भी शामिल है, जिससे ग्राहक म्यूजिक सुनने का बेहतर अनुभव ले सकेंगे। इस ऑफर पर नियम एवं शर्तें लागू होंगी।

₹200 के टॉप-अप में मनोरंजन के साथ अतिरिक्त डेटा

एयरटेल के अनुसार, YouTube Premium को कंपनी की मौजूदा एंटरटेनमेंट सेवाओं में शामिल किया गया है। एयरटेल के ओटीटी पोर्टफोलियो में Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium, SonyLIV और 18 से अधिक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

कंपनी का ₹200 वाला ओटीटी टॉप-अप मनोरंजन सेवाओं के साथ 30GB अतिरिक्त डेटा भी देता है। इस तरह ग्राहकों को वीडियो स्ट्रीमिंग, म्यूजिक और अन्य डिजिटल कंटेंट के लिए एक ही पैक में कई सुविधाएं मिल सकती हैं।

कैसे मिलेगा YouTube Premium का फायदा?

यह टॉप-अप उन एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनका मौजूदा रिचार्ज प्लान वैध है। ग्राहक टॉप-अप खरीदने के बाद एयरटेल ऐप में जाकर ‘Rewards & OTTs’ सेक्शन के माध्यम से YouTube Premium का लाभ ले सकते हैं।

एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स वाले इस टॉप-अप की वैधता 28 दिनों की है। सुविधा जारी रखने के इच्छुक ग्राहकों को अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा टॉप-अप खरीदना होगा। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल मनोरंजन को भी ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!