Dark Mode
डॉक्टर्स डे पर आकाश ने सम्मानित किए अपने ‘डॉक्टर स्टार्स’

डॉक्टर्स डे पर आकाश ने सम्मानित किए अपने ‘डॉक्टर स्टार्स’

 

  • आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर पूर्व छात्रों को सम्मानित किया।
  • नीट तैयारी में 37 वर्षों की विरासत और 8 लाख से अधिक छात्रों को मेडिकल शिक्षा तक पहुंचाने का दावा।
  • डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में युवा मेडिकल प्रोफेशनल्स और एमबीबीएस छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव।

 

जयपुर। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने उन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया, जिन्होंने मेडिकल क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है या देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई के अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के जरिए संस्थान ने चिकित्सा क्षेत्र में अपने 37 वर्षों के योगदान और मजबूत विरासत को सामने रखा।

जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े 10 पूर्व आकाशियंस शामिल हुए। इनमें कई युवा डॉक्टर और मेडिकल छात्र थे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान नीट अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने का मंच भी बना।

करीब चार दशकों से मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े एईएसएल ने अब तक 8 लाख से अधिक छात्रों को मेडिकल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद की है। संस्थान के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में उसके विद्यार्थियों ने 13 बार नीट ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है, जबकि टॉप-10 में 64 प्रतिशत और टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।

एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि डॉक्टर्स डे समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सकों को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संस्थान को गर्व है कि वह पिछले 37 वर्षों से देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए नई पीढ़ी के डॉक्टर तैयार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी डॉक्टरों को प्रेरित करने और चिकित्सा शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराने का भी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान वर्तमान नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सफल पूर्व छात्रों की कहानियां सुनने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। संस्थान का मानना है कि भारत में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए योग्य डॉक्टरों की लगातार जरूरत है और इसी दिशा में एईएसएल अपनी शैक्षणिक विशेषज्ञता और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ योगदान देता रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!