सेवा कार्यो में शेखावाटी में अलायंस क्लब अग्रणी रहा
नवलगढ . नवलगढ वर्ष 2023 में नवलगढ के अलायंस क्लबों द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवाकार्य करके शेखावाटी में अपना परचम फहराया है। पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि हमारे क्लब हर माह की 12 तारीख को नेत्र चिकित्सा शिविर लगाते है जिसमें 5000 रोगियों की जांच कर निःशुल्क 800 मोतियाबिंद के आपरेशन सफलता पूर्वक किये गये है वृद्ध लोगो को आंखो की रोशनी देकर जीवन सुगम बनाते है। इसी प्रकार हर माह की 24 तारीख को आयुर्वेदिक शिविर में दमा सुगर व गठिया रोग के 860 रोगी लाभान्वित हुये। इस वर्ष हमने एनिमिया उन्मूलन के भी 8 मासिक शिविर हर माह की 2 तारीख को लगाये जिसमें 600 महिलाओं की निःशुल्क जांच व दवा देकर नारी सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाया। एक हदय रोग शिविर भी सफलतापूर्वक लगाया गया। आई फलू के सैकड़ो रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा की गई। शिशु टीकाकरण व महिला टिटनस टीकाकरण भी सफलतापूर्वक किये जा रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में करीब 3 लाख रूपये की छात्रवृतियां दी गई। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान वाद विवाद प्रतियोगिता हिंदी लेखन प्रतियोगिता संस्कारवान शिक्षा के कार्यक्रम सहित अभिप्रेरक कार्यक्रम स्कूलों व काॅलेजों में निरंतर किये जा रहे है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए हजारों पौधे लगाये गये। रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ। नवलगढ को गोल्डन सिटी बनाने के अभियान के तहत करीब 500 मकानों पर पीला रंग करवाने वालों का सम्मान भी किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जिन मातापिता को बालिका पैदा होती है उनका सम्मान किया गया। हारे को सहारा के अंतर्गत वड़वासी में बेसहारा बुढ़िया को वस्त्र व खाने की व्यवस्था की गई। 22 वृद्ध विधवा विकलांग को मासिक पेंशन लगातार दी जा रही है। कारगिल व अन्य शहीदों का देशसेवा के लिए सम्मान किया गया। विश्व में खेलकूद में अग्रणी रहे महानुभावों का सम्मान किया गया। डाॅक्टर्स डे व सीए दिवस विश्वकर्मा जयंती ज्योतिराव फूले जयंती अटल जयंती पर महानुभावों का सम्मान किया गया। समय समय पर कवि गोष्ठियां व पुस्तकों का विमोचन किया गया। हरिजन मौहला स्कूल विकलांग व गरीब बस्ती में मिठाई व फल बांटे गये। शिक्षण संस्थाओं मे आर्थिक सहयोग व फर्नीचर की व्यवस्था करवाई गई। देश व शहर के दिवंगत लोगो की मूर्तियों पर श्रदांजलि कार्यक्रम संपन्न करवाकर उनका सम्मान किया जाता है।
इन कार्यक्रमों में राज्य सरकार भामाशाह विभिन्न संस्थाओं व हमारे सदस्यों का योगदान हमें सफलता की ओर ले जा रहा है।