Dark Mode
ग्राम पंचायत में अमर शहीद दिवस मनाया

ग्राम पंचायत में अमर शहीद दिवस मनाया

सुमेरपुर. उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनेरा में गुरुवार को सरपंच रमणीक त्रिवेदी के सानिध्य में शहीद दिवस मनाया गया। शहीद दिवस के उपलक्ष में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर महापरुषो को नमन कर याद किया। विकास अधिकारी सोहनलाल ड़ारा के आदेशानुसार नरेगा श्रमिकों हेतु श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र सुमेरपुर द्वारा श्रमिक पंजीयन शिविर का किया गया, जिसमें श्रमिकों को श्रमिक कार्ड वितरण किया गया और नए श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इस मौके पर किशोर कुमार,धीरज कुमार त्रिवेदी,प्रवीण कुमार,ललित कुमार सुथार,हितेश कुमार,विशाल कुमार,दानवीर,किशोर गहलोत,उषा देवी,भंवरी देवी,लक्ष्मी देवी आदि अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!