लूणकरणसर मे चलती ट्रेन से नीचे गिरने पर एक अधिवक्ता की मौत
बीकानेर। चलती ट्रेन से नीचे गिरने से एक अधिवक्ता की मौत लूणकरनसर थाना मे मौत हो गई। ये दुर्घटना घटना मंगलवार 31 अक्टूबर की है। ट्रेन से नीचे गिरने पर अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस आशय की मर्ग रिपोर्ट मृतक के भाई बामनवाली गांव निवासी जयप्रकाश ने बुधवार को थाने में दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक उसका भाई रामेश्वर लाल (23) जो कि वकील था। मंगलवार31 अक्टूबर को ट्रेन से बामनवाली आ रहा था। बामनवाली गांव के नजदीक अचानक ट्रेन से नीचे गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।