Dark Mode
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को बधाई देते हुए कहा कि दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं।अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में इसी दिन राज्य का दर्जा मिला था। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। प्रकृति मां के आशीर्वाद से धन्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि दोनों राज्यों के लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। मैं कामना करती हूं कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के बेहतरीन लोग प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!