बुजुर्ग महिला से लूट की कोशिश,
चाकसू : के कोटखावदा इलाके के ठिकरिया गुजरान गांव में कुछ नाबालिग लड़कों ने एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई और वही हालांकि वारदात के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर 3 नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द किया है। बताया गया है कि बुजुर्ग महिला बाजार में जा रही थी। इसी दौरान नाबालिग लड़कों ने उसके कानों से सोने के टॉप्स तोड़ लिए और भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया और 3 नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी वही इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई और ग्रामीणों ने पकड़े गए तीनो नाबालिगों को पुलिस के सुपुर्द किया है और वही फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।