Dark Mode
दवे इंटरनेशनल लीडरशिप गोल्ड मेडल से सम्मानित

दवे इंटरनेशनल लीडरशिप गोल्ड मेडल से सम्मानित

अजमेर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ब्रिआन ए शीहान के लीडरशिप गोल्ड मेडल से लायन ओ एल दवे को सम्मानित किया गया । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि जवाहर रंगमंच पर आयोजित लायंस क्लब प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतीय अधिवेशन में इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिष्ठात्मक महत्वपूर्ण अवार्ड गोल्ड मेडल से सम्मानित किया । उल्लेखनीय हैं कि श्री दवे राजस्व मंडल के वरिष्ठ एडवोकेट के साथ साथ लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल भी हैं । इस गौरवपूर्ण अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल, उपप्रांतपाल लायन संजीव जैन, लायन श्यामसुंदर मंत्री, नवनिर्वाचित उपप्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल, लायन सुधीर सोगानी, लायन आर के अजमेरा, लायन अरविंद शर्मा, लायन अनिल नाहर, लायन एस एस सिद्धू, लायन आभा गांधी, वेस्ट की अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला सहित अन्य लायन साथियों ने हर्ष वक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!