Dark Mode
सीएचसी पई में सिकलसेल मरीजों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

सीएचसी पई में सिकलसेल मरीजों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

उदयपुर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उदयपुर मान ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पई में सिकल सेल मरीजों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लिया। शिविर में एडीजे शर्मा ने सिकल सेल से ग्रसित मरीजों को इस रोग के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यह बीमारी वंशानुगत रक्त विकार है जो सामान्यतः माता-पिता से हीमोग्लोबिन जीन में उत्परिवर्तन की आनुवंशिकता के कारण होता है। यदि परिवार का कोई भी सदस्य सिकल सेल से ग्रसित हो तो परिवार के सभी सदस्यों के रक्त की जांच करायी जानी चाहिए तथा सिकल सेल रोग से ग्रसित को दूसरे सिकल सेल रोग से ग्रस्त रोगी से शादी नहीं करनी चाहिए। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पई के प्रभारी ललित किशोर पारगी भी उपस्थित रहे। एडीजे शर्मा ने बताया कि सिकल सेल बीमारी से ग्रसित कोई भी व्यक्ति इस रोग के बारे में कोई जानकारी हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!