कोटा द्वारा जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय में हुआ जारूकता बैठक का आयोजन
FRHSI कोटा द्वारा जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय में जारूकता बैठक का आयोजन किया गया! इस बैठक का संचालन FRHSI संस्था के प्रोग्राम समन्वयक अनिल शर्मा एवं परामर्शदाता निवेदिता सक्सेना एवं वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ विनिता बंसल द्वारा किया गया। इस बैठक में FRHSI के परिचय के साथ सा थ व्यक्तिगत स्वच्छता एव किशोरावस्था में होने वाली प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई साथ ही बालिकाओ का मेडिकल चैकअप भी किया गयापरिवार नियोजन की आवश्यकता एवं लाभों पर विस्तार से चर्चा की गयी! चर्चा के दौरानं विभिन्न कारणवश कराये जाने वाले गर्भ समापन को सुरक्षित बनाने हेतु भी ज्ञानवर्धन किया गया। इसके अतिरिक्त, सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण एवं उपायों पर भी जानकारी उपलब्ध कराई गयी बैठक में छात्राओं द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर संस्था द्वारा दिए गए संस्था की ओर से संचालित टोल फ्री नंबर 7590870908 की जानकारी छात्राओं दी गयी, एवं बताया गया कि इस टोल फ्री नंबर से मिलने वाली जानकारी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा नि: शुल्क परामर्श आदि के साथ साथ परिवार नियोजन, गर्भ निरोधन के उपायों, किशोर बालक एव बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी महिला/पुरूष/किशोर बालक अथवा किशोरी बालिका नि: शुल्क प्राप्त कर सकते है। सभी छात्राओं से इस टोल फ्री नंबर को अधिक से अधिक महिलाओं, पुरुषों, किशोर, किशोरियों तक पहुंचाने एवं जानकारी हेतु कॉल करने का आग्रह भी किया गया
इस बैठक मैं कन्यामहाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी बिंदु जी सहित कई व्याख्याताओं में छात्राओं ने अपनी सहभागिता की। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बिंदु जीने ने FRHSI टीम का आभार व्यक्त किया