Dark Mode
बाबा सिद्दीकी का बेटा बोला- कांग्रेस मुस्लिमों से भेदभाव करती है

बाबा सिद्दीकी का बेटा बोला- कांग्रेस मुस्लिमों से भेदभाव करती है

  • राहुल से मिलने के लिए मुझे 10 KG वजन घटाने को कहा गया

मुबंई। मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार (22 फरवरी) को कांग्रेस पर हमला बोला। जीशान ने दावा किया कि राहुल गांधी से मिलने के लिए उन्हें 10 किलो वजन घटाने के लिए कहा गया था। जीशान बांद्रा ईस्ट से विधायक और वर्तमान में NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अजित पवार की NCP जॉइन की थी। कांग्रेस ने 21 फरवरी को जीशान को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाया था। इसको लेकर जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर हमला बोला। जीशान ने कहा- नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के एक करीबी ने मुझसे कहा कि अगर उसने मिलना है तो वजन कम करना होगा। जीशान ने पार्टी पर मुस्लिम नेताओं के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!