बालोतरा : सांख्यिकी दिवस 2025 के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बालोतरा । प्रति वर्ष 29 जून को महान सांख्यिकीविद प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस की जयंती को सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को एम. बी. आर. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांख्यिकी विषय के महत्व को उजागर करने हेतु एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांख्यिकी विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उपयोग को समझाना था। इस अवसर पर प्राचार्य परसा राम, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी शिव प्रसाद खींची, सांख्यिकी निरीक्षक योगेश माली, यंग इंटर्न सांवरलम जांगिड़ तथा अन्य स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों को उनके ज्ञान एवं उत्साह के लिए सराहना की ओर विजयी प्रतिभागियों को 29 जून 2025 को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।