बाड़मेर : सांईया खान को मिलेगी व्हील चेयर
बाड़मेर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों को सबंल प्रदान करने तथा समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए चलाया जा रहा सुगम्य बाड़मेर अभियान सांईया खान के लिए खुशियों की सौगात लाया। पंचायत समिति शिव में आयोजित शिविर के दौरान मौखाब निवासी दिव्यांग सांईया खान पुत्र सुल्तान खां अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुआ। उसने बताया कि वह दोनों पैर से चलने फिरने में सक्षम नही है। इनका भाई ही इसको सहारा देकर दैनिक नित्यकर्म का कार्य करवाता है। शिविर की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी से प्राप्त होने पर उसको लेकर आए हैं। इस पर सांईया खान की चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के लिए स्क्रिनिग हुई। इसके साथ व्हील चेयर अंग उपकरण के लिए भी चिन्हिकरण कर लिया गया। साथ ही इसके रोड़वेज से आवागमन के बस पास के लिए पंजीकरण भी किया गया। इस प्रकार सांईया खान को शिविर में एक साथ तीन लाभ मिले। इनके भाई ने इस अभियान को चलाए जाने के लिए सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।