बीडीओ परिहार ने मताधिकार की दिलवाई शपथ
रियांबड़ी। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मिशन 75 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करवाने के उद्देश्य से ब्लाॅक स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी डाॅ. सुनिता परिहार के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद माली द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत चावण्डिया खूर्द मे मनरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकों को मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत 26 अप्रेल 2024 को मतदान करने के लिए विकास अधिकारी डाॅ. सुनिता परिहार द्वारा शपथ दिलवाई गई। साथ ही उन्हे वोटर हेल्प लाइन एप, सी विजिल एप, सक्षम एप एवं के.वाई.सी. आदि एप को डाउनलोड करने के सम्बंध में पूरी जानकारी देते हुए उक्त एप को डाउनलोड करवाए गए। इस मौके पर नरेगा सहायक अभियंता राकेश कुमार महरिया, ग्राम विकास अधिकारी रामावतार गोलिया, कनिष्ठ सहायक नेमाराम आदि उपस्थित रहें।