आध्यात्मिक चेतना की शुरुआत
नवलगढ . जिला षड् दर्शन अखाड़ा मंडल समिति अध्यक्ष वअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद धर्माचार्य प्रमुख ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज के कर कमलों से रामायण एवं श्रीमद्भगवद्गीता पुस्तक विमोचन एवं प्रति घर वितरण कार्यक्रम *लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ द्वारा आध्यात्मिक चेतना अभियान की शुरुआत* 25 जून शाम 5:00 बजे नवलगढ़ संतो के पावन सानिध्य में वाल्मीकि बस्ती रामदेवरा बस स्टैंड के पास से की जाएगी जिला प्रचारक विशाल पंडित तहसील प्रभारी दुर्गा प्रसाद डीडवानिया ने बताया कार्यक्रम में संतो के द्वारा रामचरितमानस रामायण सरल गीता की पुस्तकों का विमोचन कर घर-घर वितरण से अभियान की शुरुआत की जाएगी इसके बाद नवलगढ़ के हर घर में दोनों पुस्तकों का वितरण किया जाएगा सनातन धर्म की धार्मिक पुस्तकों के वितरण से जन-जन में आस्था और धर्म का ज्ञान होगा धर्म के प्रति जागृति होगी विश्वास होगा तभी हिंदू धर्म में विश्व गुरु बनने की क्षमता क्या है सभी को ज्ञान होगा क्यों पूरा संसार भारत को नमन करता है विश्व गुरु मानता है एकमात्र शांति संदेश देने का कार्य भारत के ऋषि-मुनियों ने धर्म ग्रंथों में किया है सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय जीव मात्र की रक्षा करने का संकल्प पूरा करने में हमारे धर्म ग्रंथों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस पावन पुनीत कार्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जुड़े और धर्म के प्रति जागरण का काम करें इस लक्ष्य को अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चक्रपाणि मिश्रा एवं नवलगढ़ अध्यक्ष रोहित शर्मा महामंत्री अरविंद सैनी ने सभी हिंदू समाज से सहयोग का आह्वान किया है