फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मनाया गया लाभार्थी उत्सव
लक्ष्मणगढ़ ।राजस्थान दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा के आतिथ्य में पंचायत समिति पंचायत समिति सभागार में लाभार्थी उत्सव" का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी सुभाष यादव एवं चिकित्सा अधिकारी रूपेंद्र शर्मा ने योजनाओं के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए योग्यता अनुसार योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
गांधी जीवन दर्शन समिति के लाल मोहम्मद हरसाना ने कहा राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं हर अंतिम छोर पर बैठे गरीब से गरीब लाभार्थियों को पहुंचे। जननायक अशोक गहलोत ने सभी विधानसभा विधायकों को आदेशित कर कि आप मांगते मांगते थक जाओगे मैं देता देता नहीं थकुंगा, साथ में क्षेत्रीय विधायक जोहरी लाल मीणा के द्वारा किये गये विकास कार्य लक्ष्मनगढ नगरपालिका ,महाविद्यालय सीएचसी हरसाना पीएचसी सौराई व सड़को का निर्माण की भी उन्होंने प्रशंसा की
इस मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष अशोक बना जावली, झालाटाला सरपंच प्रतिनिधी राजेन्द्र जांगिड़ नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता तहसीलदार, नायब तहसीलदार सीबीओ पहाडियाँ, बैंक मैनेजर ,ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
इस दौरान पिछले 4 वर्ष के राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल संवाद किया।