Dark Mode
स्कूली बच्चों को भामाशाह ने बाटें गर्म कपड़े ।

स्कूली बच्चों को भामाशाह ने बाटें गर्म कपड़े ।

निमराना । ग्राम पंचायत  अकलीमपुर के निहालपुरा गांव मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को भामाशाह धर्मेंद्र प्रधान अकलीमपुर के द्वारा स्कूल के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरण किए गए।
गर्म कपड़ों में स्वेटर,जर्सी,जुराब इत्यादि दिए गए।
 
कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता अरुण कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भामाशाह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह महाराणा प्रताप के समय में एक अच्छे महापुरुष थे जिन्होंने अपने देश भक्ति में अपना सब कुछ दान कर दिया था ताकि महाराणा प्रताप उनसे हथियार खरीद करके मुगलों से युद्ध जीत सकें,इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को दान करने की महिमा के बारे में बताया।
 
इस अवसर पर सुभाष चंद्र,धर्मपाल,महिपाल सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक,वीरेंद्र पंच,रामनिवास,जयसिंह वरिष्ठ पूर्व अध्यापक,सुखबीर सिंह पूर्व व्याख्याता,भूप सिंह नंबरदार, तेजपाल,कृष्ण कुमार उपसरपंच, सूबेदार कंवर सिंह,रघुवीर सिंह, रूपराम,राजेश कुमार,अविनाश एवं प्रधानाध्यापिका सुनीता यादव सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!