Dark Mode
धर्म रक्षा निधि समर्पण के तहत भामाशाहों ने दी सहयोग राशि

धर्म रक्षा निधि समर्पण के तहत भामाशाहों ने दी सहयोग राशि

पीपाड़ शहर। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत संस्था के पदाधिकारियों ने बोरुदां कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में धर्म रक्षा निधि समर्पण के तहत राष्ट्र संस्कृति के प्रति प्रचार प्रसार किया गया है।विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल व प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी के निर्देशन में बोरुदां के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को संगठन मंत्री खरताराम जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश टाक प्रखंड अध्यक्ष अमित जैन व मनीष जोशी की टीम ने धर्म रक्षा निधि समर्पण के तहत राम मंदिर निर्माण, विहत समरसता, संस्कारशाला, गौ सेवा, दुर्गा वाहिनी व सेवा बस्ती सहित कई जानकारियां दी है।इस दौरान धर्म रक्षा निधि समर्पण में उद्यमी बलवीर सिंह विमल सिखवाल विक्रम सिंह राठौड़ प्रभूदयाल शर्मा सुरेन्द्र कच्छावाहा दिग्विजय सिंह खोजा पंडित मोहित शर्मा कैलाश बियानी मनीष जोशी ओम प्रकाश शर्मा एवं अमित जैन सहित कई भामाशाहों ने सहयोग राशि प्रदान की है। इस कार्य के लिए दुर्गाराम सुथार प्रतापसिंह चारण बक्साराम कच्छावाह व नंदकिशोर टाक सहित संघ कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!