Dark Mode
भीलवाड़ा : डी एम संधू के आदेश हवा हवाई, आदेश की उड़ाई धज्जिया, विद्यालय खुले

भीलवाड़ा : डी एम संधू के आदेश हवा हवाई, आदेश की उड़ाई धज्जिया, विद्यालय खुले

भीलवाड़ा।जिले में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू ने शनिवार को जिले की सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। आदेश में साफ कहा गया था कि बरसाती हालातों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी स्थिति में उनकी जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद कई विद्यालयों ने इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई। हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर और रघुकुल डिफेंस एकेडमी शनिवार सुबह सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। बच्चों को स्कूल बुलाया गया और फिर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद सुबह करीब 11-10 बजे छुट्टी घोषित करनी पड़ी। सरकारी आदेशों की अनदेखी ग्रामीणों ने बताया कि यह स्वैया केवल सरकारी निर्देशों की अवहेलना ही नहीं, बल्कि बच्चों की जान को खतरे में डालने जैसा है। कल्याणपुरा स्थित स्वामी विवेकानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी करीब 100 से अधिक बच्चों को बरसात के बीच कक्षाओं और बरामदों में बैठाकर पढ़ाया गया। जब ग्रामीणों ने सवाल उठाए तो महिला स्टाफ ने टेस्ट चल रहा है कहकर स्थिति को सही ठहराने की कोशिश की। ग्रामीणों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि आए दिन बारिश के मौसम में हादसे होते रहते हैं कहीं दीवार गिरने से, कहीं छत टपकने से तो कभी रास्तों में जलभराव के कारण बच्चों की जान खतरे में पड़ जाती है। इसके बावजूद निजी स्कूल संचालक फीस और अपनी मनमानी के लिए विद्यार्थियों को जोखिम में डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा विभाग और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!