Dark Mode
भोला का ट्रेलर जारी किया, प्रभावशाली हैं एक्शन दृश्य

भोला का ट्रेलर जारी किया, प्रभावशाली हैं एक्शन दृश्य

अजय देवगन के निर्देशन में बनी भोला का ट्रेलर जारी हो गया है। जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर भोला ट्रेंड कर रहा है। अजय देवगन इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। अब तक इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 1.25 करोड़ दर्शकों द्वारा देखा गया है। फिल्म में अजय खतरनाक एक्शन करते नजर आए। भोला के इस शानदार ट्रेलर में एक्टर भस्म लगाकर बुराई का सर्वनाश करते दिख रहे हैं। वहीं, तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दीं। फिल्म की कहानी भोला एक बाप और बेटी की रिश्ते की शानदार कहानी है, जो अजय की इस फिल्म को खास बनाती है। भोला का ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर है।

इस फिल्म में अजय, तब्बू के अलावा अमला पॉल, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार भी अहम् किरदारों में दिखाई देंग। फिल्म को निर्देशित अजय देवगन ने ही किया है। उनकी पिछली निर्देशित फिल्म रनवे 34 थी, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को निर्देशित किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफलत रही थी। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी (2019) का रीमेक है।

100 करोड़ के बजट में बनाई गई भोला को हूबहू कैथी की तरह परदे पर नहीं उतारा अपितु उन्होंने हिन्दी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इसमें काफी कुछ बदलाव किया है। विशेष रूप से उस किरदार को जिसे तब्बू ने निभाया है। मूल फिल्म कैथी में इस किरदार को एक पुरुष अभिनेता द्वारा अभिनीत किया गया था। तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी परदे पर सफल रही है। गत वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी दृश्यम-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। भोला को अजय देवगन 2डी और 3डी के साथ ही ऑइमैक्स फार्मेट में भी प्रदर्शित करने जा रहे हैं। पिछले दिनों शाहरुख खान की पठान को भी ऑइमैक्स फार्मेट में प्रदर्शित किया गया था, जहाँ उसे खासी सफलता हाथ लगी थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!