Dark Mode
जायल नगरपालिका में आज से शुरू होगा अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान

जायल नगरपालिका में आज से शुरू होगा अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान

जायल शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात सुगम बनाने के लिए जायल नगरपालिका प्रशासन अब सख्त मोड में है। 26 सितंबर से तहसील चौराया से लेकर लीलण चौक तक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। नगरपालिका टीम ने माइक द्वारा अलाउंस कर दुकानदारों और व्यापारियों को चेतावनी दी है और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। एसडीएम रजत ने स्पष्ट कहा कि तय समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। कार्यवाहक ईओ और तहसीलदार विजय बाजिया ओर  नगरपालिका कनिष्ठ सहायक बलवीर मण्डा ने व्यापार मंडल के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान से शहर की सड़कें चौड़ी होंगी, यातायात सुगम रहेगा और शहर का सौंदर्यीकरण होगा। नगरपालिका प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि जायल शहर जल्द ही अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बन जाएगा। बैठक में नगरपालिका के स्टाफ नानी, गुलाबी,अशोक कुमार यादव ,चोखाराम,शिवकरण,राहुल सोलंकी सहित व्यापार मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बासट,गोविन्द चतुर्वेदी,ओमप्रकाश व्यास सहित व्यापारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!