अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रायसिंहनगर . बीती रात गांव ठाकरी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है, पुलिस के अनुसार हादसे में मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसाराम पुत्र जगमाल राम निवासी 68 आर बी के रूप में हुई है ,पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे तुलसाराम बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था, गांव ठाकरी के निकट अज्ञात वाहन ने तुलसाराम की बाइक में टक्कर मार दी ,हादसे में गंभीर रूप से घायल तुलसाराम को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां से उसे जिला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया ,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया