डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार घायल,
आमेट. नगर के देवगढ़ रोड पर तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाईक सवार को चपेट मे लेने से बाईक सवार घायल हो गया । घटना स्थल से समाजसेवी गाइड सिंह राठौड़ ,बाबू सिंह ,पुष्पेंद्र जागीड,धर्मेंद्र सिंह राव आदि ने घायल को आमेट सीएचसी लेकर आएं।
प्राप्त जानकारी के घटना में घायल कुंवरजीत सिंह पिता बाबू सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी गुमान जी का गुड़ा किसी कायं से बाईक पर श्री हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय जा रहा था। कि अचानक पीछे से आए एक डंपर ने चपेट में ले लिया । जिससे उसके नीचे गिरने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरके जिला अस्पताल रेफर किया गया।