Dark Mode
कोटा में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद

कोटा में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद

कोटा। उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपी चोरी के बाद बाइकों को सुनसान इलाकों की झाड़ियों में छिपा देता था और उनके पार्ट्स अलग कर बेचता था।पुलिस अधीक्षक ने दिए थे सख्त निर्देशकोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दुहन ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक और थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह टीम लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। डीसीएम अंडरपास से पकड़ा गया आरोपीउद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी मनोज कुमार (33) ने 3 मार्च को अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने डीसीएम अंडरपास इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी सुरेंद्र सिंह (श्रीराम नगर, कच्ची बस्ती) को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अन्य बाइकों के ठिकाने का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने डीसीएम इलाके के तारबाड़ा में झाड़ियों से पांच और मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!