धूमधाम व हर्षोउल्लास से मनाई बिरसा मुंडा जयंती
पावटा। पावटा उपखंड क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरा में बुधवार को बिरसा मुंडा की जयंती बड़े हर्षोउल्लास व धुमधाम से मनाई गई। समाजसेवी हनुमान छेड़वाल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दिप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। बिरसा आदिवासियों के मसीहा थे। उन्होंने समाज से अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। ओमप्रकाश उर्फ गन्नीभाई ने कहा कि बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। उनकी जीवन गाथा लोगों के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान प्रदीप आर्य, सुनिल छेड़वाल, रवि आर्य, राहुल वर्मा, विजय वर्मा, अमित आर्य आदी मौजूद रहे।