Dark Mode
भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने दौसा से भरा नामांंकन

भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने दौसा से भरा नामांंकन

दौसा । विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने रिटर्निग अधिकारी मूलचंद लुनिया के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय शंकर शर्मा, सत्यनारायण धोंकरिया सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उनके साथ रहे। इससे पूर्व समर्थकों के साथ ढोल धमाके के साथ जगमोहन मीणा नामांकन दर्ज करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच लोगों ने उनका जगह माला पहनकर स्वागत किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं चुनिंदा समर्थकों व पदाधिकारियो को ही भीतर प्रवेश दिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!