Dark Mode
कावड़ महायात्रा का भाजपा नेता बड़जात्या ने किया स्वागत

कावड़ महायात्रा का भाजपा नेता बड़जात्या ने किया स्वागत

मदनगंज किशनगढ़। श्रावण माह में सोमवार को किशनगढ़ स्थित अग्रसेन सर्कल पर तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लेकर लौटी कावड़ महायात्रा का किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने स्वागत अभिनन्दन किया। ढोल की बुलन्द थाप पर ओम छाप भगवा ध्वजों से सराबोर कावड़ महायात्रा का हर हर महादेव के ऊंचें स्वर के साथ किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने स्वागत किया। भाजपा नेता विमल बड़जात्या के अनुसार पवित्र श्रावण माह में भगवान् महेश ऐसे हजारों- लाखों शिवभक्तों (कावड़ियों) में ऊर्जा एवं साहस का संचार करते है। परिणाम स्वरूप सभी शिव भक्त (कावड़ियें) तीर्थों का पवित्र जल लाकर शिव का जलाभिषेक करते है। इससे सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश भी प्रसारित होता है। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने पुन: दो पंक्तियां दोहराई. "प्रतिदिन शिव के एक लोटा शुद्ध जल... प्रत्येक समस्या का शत प्रतिशत हल। इस दौरान डी. सी. अग्रवाल, गोपाल शर्मा, राजु खटाना, नितिन, गणेश सोलंकी आदि सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त (कावड़ियें) एवं सहयोगी कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!