Dark Mode
भाजपा नेता  रविशेखर मेघवाल विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत दौरे पर

भाजपा नेता  रविशेखर मेघवाल विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत दौरे पर


बीकानेर। आज दिनांक 02.03.2023 गुरुवार को भाजपा नेता  रविशेखर मेघवाल विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत दौरे पर रहे, इस दौरान श्रीकोलायत के पाबुसर, चारणवाला, रणजीतपुरा, बरसलपुर, गौडू, मोडायत, बज्जू (बोला कटला) आदि गांवो में जनता की समस्या सुनने के लिए जनता के बीच रहे,  रविशेखर मेंघवाल ने आमजन को केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।  इसके साथ-साथ श्री रविशेखर मेघवाल ने यह बताते हुए चिंता जाहिर की आजादी के 75 वर्ष बाद भी श्रीकोलायत क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है जो कि श्रीकोलायत क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जहां एक तरफ देश के अन्य क्षेत्रों के बच्चें अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश का नाम रोशन कर रहे है, वहीं दुसरी तरफ श्रीकोलायत क्षेत्र के बच्चें खराब शिक्षा व्यवस्था के कारण लगातार पिछड़ रहे है। जो कि काफी चिंता का विषय है।
इसके साथ ही  रविशेखर मेघवाल ने आगामी 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जंयती पर श्रीकोलायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में ज्यादा से ज्यादा समस्त ग्रामवासियों को भाग लेने के लिए न्यौता भी दिया। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के दौरे में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल के साथ श्रीचंद खीचड़, लक्ष्मण मेघवाल, राजाराम मेघवाल, दीपाराम भलूरी, जगदीश बरसलपुर, सहीराम पुनिया आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!