Dark Mode
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत:कथा में शामिल हुए भाजपा नेता

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत:कथा में शामिल हुए भाजपा नेता

बीकानेर। बीकानेर के राणीसर बास में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के रविवार को छठवे दिन में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा शहर महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा नेता दिलीप पुरी, युवा नेता विजय बाफना सहित आदि गणमान्य श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने मंच पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत पुराण की पूजन की एवं कथावाचक पंडित शास्त्री कमल महाराज को शाल श्रीफल भेंट किया और भाजपा नेताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया। इस अवसर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा की पुनर्जन्मों के फल से ही कथा करवाने और सुनने का अवसर मिलता हैं आप संतों के आशीर्वाद से ही मुझे ये सौभाग्य मिलता हैं में आयोजकों की आभारी हूँ की उन्होंने मुझे ये अवसर दिया,  कथा में स्थानीय पार्षद अनूप गहलोत,  मूलचंद तवर,महावीर भाटी,  रामेश्वरदयाल गहलोत , प्रतापसिंह , अजय स्वामी , रूपचंद साँखला ,  शिव सोलंकी ,ओम प्रकाश सांखला तथा महिलाएं भी उपस्थित रही जिनमें इंदिरा सोलंकी, कंचन राजपुरोहित, भंवरी मारोठिया, रितु तंवर, इंदिरा सोलंकी ,नीलू भाटी आदि उपस्थित थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!