Dark Mode
“प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने साधा कांग्रेस पर निशाना”

“प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने साधा कांग्रेस पर निशाना”

रतनगढ़। भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने  आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पार्टी को किसान हितेषी बताया है। राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफ़ी की घोषणा की थी। लेकिन पुरे पांच साल में किसानों की कर्जमाफ़ी करना तो दूर की बात, उनकी सुध लेना भी उचित नही समझा। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में किसान सम्मान निधी जिसकी राशि वर्तमान में आठ हजार रुपये कर दी गई है। इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई  योजना जैसी अनेकों किसान हितैषी योजनायें चला रहे है | महर्षि ने कहा कि चुरू लोकसभा से किसान पुत्र एवम सात करोड़ दिव्यांग जनों के प्रतिनिधि के रूप में देवेन्द्र झाझडिया को भाजपा से प्रत्याशी बनाया गया है। जिसने पैराओलम्पिक में दो बार स्वर्ण एवम एक बार रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व कस्वां परिवार को भाजपा से 9 बार पार्टी का सिम्बल मिला है। जो कि अपने आप में एक बहुत लम्बा कार्यकाल कस्वां परिवार का बताता है। भाजपा द्वारा समय समय पर नई प्रतिभा को आगे लाने के लिए, उनको मौका दिया जाता है। प्रेस वार्ता को बजरंग गुर्जर एवम शिवभगवान् कम्मा, सरपंच भंवरलाल पूनिया, दीपाराम जाट, परमाराम नेहरा ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा, हरिप्रसाद दायमा, भागीरथ सिंह राठोड,महेश सैनी , सन्तोष तालनिया, स्वरूप सिंह सेहला, गोपालकृष्ण शर्मा, राधेश्याम शर्मा, ओम महर्षि, राकेश शर्मा, राकेश गुर्गरगौड़, सुशील इन्दौरिया, प्रवीण शर्मा व साबू सिंह सेहला आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!