भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम
रतनगढ़ . भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम माहेश्वरी भवन में शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मंचस्त अतिथियों द्वारा भारत माता व महापुरुषों के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का वंदेमातरम गायन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि संगठन को गढना ही कार्यकर्ता की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों के लिए कोई भी मुद्दा नहीं छोड़ा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक व वरिष्ठ नेता भागीरथ सिंह राठौड़ ने कहा कि आज हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, इसके नव निर्माण में असंख्य कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व अर्पण किया है। सुरेंद्र भाभङा ने कहा कि हम सब मिलकर कङी मेहनत के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा का परचम लहराते हुए सरकार बनायेंगे। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष इंदौरिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार सिर्फ फिकी रेवङियां बांट रहे हैं, इनकी कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतरेगी। इस दौरान जिला मंत्री कुंभाराम ढुकिया, मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह भाटी, गिरधारीलाल खीचङ, शिवभगवान कम्मा, मंडल विस्तारक महावीर कुमावत ने भी संबोधित करते हुए बूथ लेवल पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्षों को प्रचार सामग्री का वितरण करते हुए समापन राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर मनीराम पंवार, मदन सिंह सांगासर, नवल किशोर शर्मा, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, हनुमान सिंह शेखावत, अनूप पिपलवा, दल्लू सिंह लूंछ, निरंजन तामङायत, हनुमान प्रसाद घोङेला, मदनलाल सैनी, मोहनलाल बबेरवाल, मनोज हारित, हनुमान बारवाल, रमेश कुमार पारीक, हरिओम स्वामी, गोपाल गहलोत, राजीव मंगलहारा, परमेश्वर प्रजापत, गिरधारीलाल दायमां, संतोष जोशी, अनवर तैली, संतोष सारस्वत, गोमती स्वामी, राधा शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया।