ब्लॉक स्तरीय श्रेष्ठ एसडीएमसी और एसएमसी का सम्मान समारोह आयोजित
सोजत. ब्लॉक स्तरीय श्रेष्ठ एसडीएमसी और एसएमसी का सम्मान समारोह व चुने हुए जनप्रतिनिधि और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सामुदायिक गतिशीलता को लेकर आमुखीकरण कार्यक्रम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें एसडीएमसी कि तीन श्रेष्ठ विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंडावल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा बीजा को सम्मानित किया गया इसी तरह एसएमसी की तीन श्रेष्ठ विद्यालय में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय साण्डिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 सोजत सिटी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर को सम्मानित किया गया। ₹11000 प्रति विद्यालय मय शील्ड प्रमाण पत्र दिया गया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 सोजत का पुरस्कार एसएमसी अध्यक्ष समाजसेवी पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने प्राप्त किया।सम्मान स्वरूप साफा, माला, शाल, प्रस्तुति पत्र, मोमेंटो आदि सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़ एसीबीओ जयदेव शर्मा एसीबीईओ स्वरूप सिंह ने प्रदान किए।
यह थे उपस्थित
सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़, एसीबीओ जयदेव शर्मा, एसीबीईओ स्वरूप सिंह उदावत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम उपाध्यक्ष रामलाल सांखला महिला बाल विकास अधिकारी सुरभि चौहान सरपंच चंडावल घेवर चंद सरपंच साडिया माणकचंद सरपंच प्रतिनिधि सियाट दलपत सिंह प्रधान प्रधानाचार्य मुरडावा डॉक्टर नरेंद्र वैष्णव प्रधानाचार्य सियाट गजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य विनोद कुमार प्रधानाचार्य बगड़ी सुरेश चंद्र प्रधानाचार्य साडिया मंछी लाल देवासी मनोज शर्मा गोवर्धन राम आदि उपस्थित थे।