Dark Mode
बॉबी देओल ने नए हेयरस्टाइल के साथ सोशल मीडिया पर दिखाया अपना किलर लुक

बॉबी देओल ने नए हेयरस्टाइल के साथ सोशल मीडिया पर दिखाया अपना किलर लुक


मुंबई । फिल्‍म 'एनिमल' में धूम मचाने वाले बॉबी देओल ने अपने प्रशंसकों के साथ अपना नया लुुक शेयर किया है। उनकी ड्रेस और हेयरस्टाइल ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

बॉबी के इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्हें सफेद वी-नेक टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। उन्‍होंने इसे काले ब्लेजर और मैचिंग पैंट के साथ जोड़ा है। उन्होंने अपने किलर लुक को एक लॉकेट और ट्रांसपेरेंट चश्‍मे के साथ पूरा किया।

लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा उनका हेयरस्टाइल था, जिसे उन्होंने साइड ब्रैड्स के रूप में स्टाइल किया और उन्हें बन में बांधा।

पोस्ट का कैप्शन दिया गया, "बस यहीं, इस पल में जी रहा हूं।"

प्रशंसकों ने टिप्पणी करते हुुए कई फायर इमोजी दिए।

एक यूजर ने लिखा: "आपके सबसे अच्छे लुक्स में से एक।"

दूसरे ने कहा, "हमेशा की तरह आकर्षक।"

बॉबी को पिछली बार संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा 'एनिमल' में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनिल कपूर, बॉबी और रश्मिका मंदाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बॉबी की अगली फिल्म 'कांगुवा' और 'एनबीके 109' पाइपलाइन में हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!