वी. क्लब जसोल-बालोतरा द्वारा बीपी शुगर मशीन भेंट
जसोल. वी. क्लब 323 ई 2 जसोल - बालोतरा भामाशाह द्वारा बीपी शुगर मशीन नाहटा हॉस्पिटल में भेंट की गई। सचिव डिंपल श्रीश्रीमाल ने बताया कि आजकल का युग वैज्ञानिक है, इस वैज्ञानिक युग में फटाफट चेकअप किया जाता है। इस हिसाब से फटाफट रिजल्ट आ जाता है, पहले तो शुगर को चेकअप करते थे, खाली पेट जाते ऐसा करते थे, पर अभी शुगर का रिजल्ट भी मशीन द्वारा तुरंत आ जाता है। इसलिए आज हमारे भामाशाह द्वारा नाहटा हॉस्पिटल में बी.पी. और शुगर चेकअप करने की पांच पांच मशीनें भेंट की गईं। क्लब की और से भामाशाह का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।और आगे ऐसे ही सहयोग देने का आह्वान किया एवं सब जनता को काम आ सके हमारे बीच में वी.क्लब कि अध्यक्षा यशोदा बालड, सचिव डिंपल श्रीश्रीमाल, महिला सशक्तिकरण चेयरपर्सन चंद्रा बालड आदि सदस्य उपस्थित थे।