Dark Mode
मध्य प्रदेश में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जिले के बदरवास कस्बे के बाईपास पर हुई। बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ, लेकिन मामले में जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, उनमें से एक तो झाड़ियों जा गिरा। उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की शिवपुरी जिला अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों का गुना के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!