Dark Mode
भदोही में किशोरी का अपहरण करने का मामला दर्ज

भदोही में किशोरी का अपहरण करने का मामला दर्ज

भदोही के सुरयावा थाना अंतर्गत एक स्कूल मेंनौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी का स्कूल से अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर बुधवार देर शाम सुरयावा थाना में आरोपी आशुतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस आरोपी के पिता से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। किशोरी की मां की तहरीर के मुताबिक, उसके पड़ोस में रहने वाले आशुतोष ने कई बार उनकी बेटी से छेड़खानी और गलत हरकत की थी।इस बात की शिकायत आशुतोष के पिता से करने पर बाप-बेटे दोनों ने बेटी को गायब करा देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल किशोरी कालेज गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।आशुतोष भी उसी दिन से लापता है। किशोरी को बरामद करने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश सुरयावा प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वास्तव को दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!