Dark Mode
CBI ने सीजीएसटी के सहायक आयुक्त, निरीक्षक को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

CBI ने सीजीएसटी के सहायक आयुक्त, निरीक्षक को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को नवी मुंबई के बेलापुर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक सहायक आयुक्त और एक निरीक्षक को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीबीआई की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, एक ट्रांसपोर्ट फर्म के साझेदार को सेवा कर से संबंधित कारण बताओ नोटिस मिला था और आरोपी सहायक आयुक्त ने मामले को निपटाने के लिए उससे छह लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।


इसमें कहा गया, ‘‘बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई। ट्रांसपोर्ट फर्म के साझेदार एवं मामले में शिकायतकर्ता को यह राशि सीजीएसटी निरीक्षक को देने के लिए कहा गया था।

जाल बिछाकर निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इसके तुरंत बाद सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया गया।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!