Dark Mode
सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं कक्षा के परिणाम, लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन

सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं कक्षा के परिणाम, लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। आज ही 12वीं कक्षा के भी परिणाम घोषित किए गए थे। इस साल, सीबीएसई कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in और results.cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं परिणाम 2023 जारी किया। आप इसी वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 21 लाख से अधिक उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है वहीं, 1.34 लाख छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में है। वे सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 10वीं की सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों और किसी विशेष स्ट्रीम में उनकी रुचि के आधार पर विज्ञान, कला और वाणिज्य में से एक स्ट्रीम का चयन करना होगा। अपना सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 रोल नंबर दर्ज करें, स्कूल नंबर दर्ज करें, और प्रदान की गई जगह में जन्म तिथि दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा किया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में की गयी सिफारिशों के आधार पर ‘कंपार्टमेंट’ परीक्षा का नाम बदलकर ‘पूरक’ परीक्षा करने का फैसला किया है। सीबीएसई ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए और अधिक अवसर देने का भी निर्णय लिया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में की गयी सिफारिशों के आधार पर सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!