Dark Mode
राजिविका के कार्यो का केंद्रीय दल ने किया निरीक्षण

राजिविका के कार्यो का केंद्रीय दल ने किया निरीक्षण

 
रतनगढ ।  जिले मे कम्प्यूटर साक्षरता नवाचार कार्यक्रम के तहत रतनगढ उपखण्ड के ग्राम कुसुमदेसर मे राजीविका के माध्यम से महिलाओ को दिए जा रहे कम्प्यूटर प्रशिक्षण, ऑनलाइन क्लासेज व डिजिटल भुगतान का आदि नवाचारो को देखने व निरीक्षण हेतु बुधवार को दिल्ली से  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आई.ए.एस अंकेश कुमार व आई.ए एस रूपेश पाल के नेतृत्व में आई टीम ने चल रहे प्रशिक्षण की गतिविधियों की गहनता से  निरीक्षण किया व प्रक्षिक्षण ले रही महिलायो से जानकारी। दल ने महिलाओं से वार्ता करते हुए उनको इस प्रक्षिक्षण से क्या फायदा हो रहा है व इस योजना से उनके जीवन मे  क्या क्या नवाचार हुए हैं,आने वाली समस्याओ के बारे मे पूछा। टीम ने राजीविका सखी समूह से बनने वाले प्रोडेक्स को देखा व सराहना की। टीम का ग्राम में पहुँचने पर सरपंच अनिता कवंर  ने स्वागत किया व बताया की नवाचार ग्रामीण क्षेत्रों मे महिलाओ को एक अलग दिशा दे रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम कुसुमदेसर मे 40-40 महिलाओ के 6 बैच चलाकर महिलाओ को डिजिटल शिक्षा दी जा रही हैं।राजिविका की शिवानी भटनागर ने भी केंद्रीय दल का स्वागत किया व समूह के द्वारा संचालित गतिविधियों की सविस्तार । इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी डॉक्टर अभिलाषा चौधरी, तहसीलदार बजरंग लाल कुल्हरी, सी.बी.ओ भवरलाल सरपँच प्रतिनिधि व भाजपा नेता पवन सिंह कुसुमदेसर, राजीव उपाध्याय,
खींवाराम, रुक्मानंदन, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार, पन्नालाल, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दर्जनो मातृशक्तिया उपस्थित थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!